हरियाणा पंचायत चुनावों में इस बार 2 अंगुलियों पर लगेगी स्याही, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

भिवानी | हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का बिगुल बज चुका है. इस बार हरियाणा में पहली बार पंचायती चुनाव तीन चरणों में होने जा रहे हैं. पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर के लिए 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी जबकि सरपंच व पंच के लिए 2 नवंबर को मतदान होगा. ऐसे में हरियाणा पंचायत चुनावों में इस बार वोटरों की 2 अंगुलियों पर स्याही लगेगी. इस चुनावों में मतदाता को 2 दिन के भीतर 2 बार मतदान करना है.

Election Vote

कब कौनसी अंगुली पर लगेगी स्याही

चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर के लिए पहले वोट डाले जाएंगे. इसलिए उस दिन मतदाता के बाएं हाथ की फोर फिंगर यानि अंगुठे के साथ वाली अंगुली पर स्याही लगेगी. इसके दो दिन बाद सरपंच व पंच के लिए वोटिंग होगी और उस दिन बाएं हाथ की बीच वाली अंगुली पर स्याही लगेगी.

क्यों लगाई जाती है स्याही

फर्जी वोटिंग से बचने के लिए वोटर्स की अंगुली पर स्याही लगाई जाती है. यह स्याही तुरंत नहीं मिटती. इसलिए जिसकी अंगुली पर स्याही लग गई है,वह दोबारा वोट नहीं डालेगा. इस बार वोटर्स को 2 दिन में दो बार वोट डालने हैं तो एक ही अंगुली पर दूसरी बार स्याही लगाने से जाली वोट पड़ने का खतरा बढ़ जाता. इसलिए अलग- अलग अंगुलियों पर स्याही लगाकर फर्जी वोटिंग से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

आयोग ने दिए निर्देश

भिवानी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा निर्देश जारी कर दिया गया है. भिवानी में 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को वोटिंग होगी इसलिए दोनों दिन अलग-अलग अंगुली में स्याही के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.