बड़ी अपडेट: 31 अक्टूबर को भिवानी मे होगा किसान अधिकार दिवस सत्याग्रह

भिवानी । भिवानी मे किसान अधिकार दिवस सत्याग्रह की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है. यह सत्याग्रह 31 अक्टूबर को भिवानी के हुड्डा पार्क में आयोजित किया जाएगा. इसका नेतृत्व तोशाम विधानसभा क्षेत्र की विधायक किरण चौधरी द्वारा किया जाएगा. किसान मजदूरों व व्यापारियों की आवाज को लेकर यह आंदोलन शुरू किया जा रहा है.

Protest Virodh Image

इसके लिए भिवानी में जगह-जगह पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं. सभी व्यक्तियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है. आंदोलन के दौरान सभी से करोना के नियमों का पालन करने की अपील की गई है. बता दें कि इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा लोगो से शामिल होने के लिए अपील की गई है.

इसमें किसानों व मजदूरों की समस्याओं को सुना जाएगा. कांग्रेस विधायक द्वारा बीजेपी सरकार पर यह आरोप लगाया गया है कि  किसानो के लिए सही नीतियों नहीं बनाई गई. यह आंदोलन सरकार द्वारा थोपे गए कानूनों के विरुद्ध है जिसमें किसानों के हितों की अवहेलना की गई है. किसानों को उनकी फसल के अनुसार ना तो भाव मिलता है और ना ही उनकी अन्य समस्याओं का ध्यान रखा जाता है।

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.