भिवानी में कल रात दिखाई दिया तेंदुआ, इन गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले में तेंदुआ देखें जाने की खबर सामने आने पर लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. तेंदुआ खानक से तोशाम सड़क पर रात 9 बजे देखा गया है. यह सड़क पर पेड़ों और झाड़ियों की ओट में बैठा हुआ था. वहां से गुजर रहे किसी गाड़ी चालक को तेंदुआ दिखाई दिया तो उसने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Tendua

तेंदुआ देखें जाने की खबर सामने आते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत प्रभाव से वन्य विभाग को मामले से अवगत कराया गया है.

सूचना मिलते ही वन्य विभाग की टीम तेंदुआ देखें जाने वाली जगह पर पहुंची. वन्य निरीक्षक परमजीत सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर खानक- तोशाम सड़क पर तेंदुआ देखें जाने की वीडियो आई थी, जिसके बाद, तुरंत वन्य विभाग की टीम को जांच के लिए उस जगह पर भेज दिया गया था. इस संबंध में हिसार मुख्यालय को भी सूचना दी गई है ताकि तेंदुए के बारे में पता कर उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके.

पहली बार देखा गया है तेंदुआ

बता दें कि खानक पहाड़ में खनन क्षेत्र के पास ही वन आरक्षित क्षेत्र भी है. इस इलाके में तेंदुआ हो सकता है. हालांकि, आज से पहले यहां कभी तेंदुआ नहीं देखा गया है. ऐसे में तेंदुआ देखें जाने की खबर से किसानों में भी डर का माहौल बना हुआ है.

आसपास के गांवों में मुनादी

सोशल मीडिया पर तेंदुआ देखें जाने की वीडियो वायरल होने पर SDM मनीष कुमार ने मामले पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया है. उन्होंने पटवारियों को आसपास के गांवों तोशाम, बागनवाला, खानक, डाडम, पिंजोखरा, रतेरा में तुरंत प्रभाव से मुनादी करवा करवाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही, खेतों में रहने वाले किसान व राहगीरों को सावधानी बरतने व सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.