भिवानी में मलिक अस्पताल की बड़ी घोषणा, बाढ़ प्रभावित लोगों को देगा मुफ्त इलाज की सुविधा

भिवानी | कहते हैं संकट की घड़ी में मानवता की भलाई से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है. कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है, तोशाम में स्थित मलिक अस्पताल ने जिन्होंने गांव सागवान में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुफ्त चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. अस्पताल प्रबंधन ने ऐलान करते हुए कहा है कि सागवान गांव के सभी बाढ़ पीड़ितों का बिल्कुल मुफ्त इलाज किया जाएगा.

CGHS Health Doctor Hospita

मानवता की सेवा के लिए उठाया कदम

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस कार्य के लिए डाक्टरों की विशेष टीम गठित की गई है, जो बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का काम करेगी. अस्पताल के संचालक राजेंद्र मलिक ने कहा कि यह कदम मानवता की भलाई के लिए उठाया गया है.

उन्होंने कहा कि गांव में जलभराव से कई ग्रामीण बीमारियों व संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. ऐसे में उन्हें तुरंत प्रभाव से इलाज मिलना बेहद जरूरी हो गया है. हमारे अस्पताल में इन पीड़ितों को सामान्य जांच, दवा, प्राथमिक उपचार और आवश्यक परामर्श बिना किसी शुल्क के दिया जायेगा.

ग्रामीणों ने जमकर सराहा

मलिक अस्पताल के इस कदम की सागवान गांव के लोग सराहना करते नहीं थक रहे हैं. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलना बहुत बड़ी राहत है. इस फैसले से बाढ़ प्रभावित लोगों को न बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा बल्कि उन्हें आर्थिक बोझ से भी छुटकारा मिलेगा. मलिक अस्पताल का यह प्रयास क्षेत्र में मानव सेवा की मिसाल कायम कर रहा है. विपदा में मानवता की भलाई से बड़ा कोई पुण्य नहीं है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.