चंडीगढ़ | CM नायब सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक बुलाई गई थी, जिसमें भिवानी, महेन्द्रगढ़ और चरखी दादरी जिलों के लिए 165 करोड़ रूपए की 62 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई है. इस बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी की मौजूद रही. इसके साथ ही, बैठक में 55वीं बैठक तक मंजूरशुदा परियोजनाओं का अवलोकन किया गया और जो परियोजनाएं लंबित है या काम पूरा नहीं हुआ है, उन कार्यों के विषय में सख्त निर्देश दिए गए हैं.
भिवानी के 17 गांवों के लिए 52 करोड़ मंजूर
जारी की गई राशि के अनुसार, भिवानी जिले के धनाना, रामुपुरा बलियाली, गुसकानी, प्रेमनगर, दांगकला, दांगखुर्द, बापोड़ा, दिनोद, कैरु, लक्ष्मणपुरा, लेघा भानान, लाडियावाली, राजपूरा खरकड़ी, सूई, गुजरानी, मित्ताथल आदि गांवों में सिंचाई परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी. इन गांवों में जलभराव नियंत्रण की परियोजनाएं लागू की जाएंगी.
चरखी दादरी के लिए 44 करोड़ मंजूर
चरखी दादरी जिले के गांव इमलोटा, भागवी, स्वरूपगढ़, सांतौर, मोरवाला, बिगोवा, नीमली, रावलधी, कमोद, बौंद कलां, बौंद खुर्द, छपार, कलियाना, खेड़ी बूरा, बीड़ भैरवी, घसोला, कादमा, जयश्री, मालकोष, निमड़ी, अख्तयारपुरा, डोहकी, पांडवान, कन्हेटी, लोहरवाड़ा, समसपुर, कलियाना व दादरी शहर के लिए जलभराव नियंत्रण की विभिन्न परियोजनाएं लागू की जाएगी.
महेन्द्रगढ़ के लिए 19.12 करोड़ मंजूर
महेन्द्रगढ़ जिले के अनेकों गांवों की परियोजनाओं के लिए 19.12 करोड़ रूपए की धनराशि को मंजूरी दी गई है, जिनमें गांव अटेली में कृश्णावली नहर के लिए, गांव सतनाली, गड़ानिया, जाटुवा, बौचैली, मालड़ा, बसई, अकोदा, खेड़ी, खेड़ा, खातोद, बवानिया, मालड़ा, बास, गड़ी, खेडकी, जीरपुर, बौसामपुर राजावास की जलभराव की समस्या का विशेष उल्लेख किया गया है.
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने सीएम नायब सैनी से अनुरोध करते हुए कहा कि चरखी दादरी जिले के गांव सतगामा, बौंद व बापौड़ा में जलभराव नियंत्रण के कार्य विशेष तौर पर लिए जाए. उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री ने विशेष राशि का प्रावधान करते हुए लगभग 50 करोड़ रूपए की धनराशि से 8 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की. श्रुति चौधरी ने कहा कि इन परियोजनाओं को मई महीने के आखिर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.
