अंधविश्वास के कारण माँ ही बनी हत्यारी, गला घोट कर अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को मार डाला

भिवानी ।  21 वी सदी के दौर में विज्ञान ने सब कुछ बदल दिया, लेकिन आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जिनका अंधविश्वास खत्म नहीं हुआ है. इसका ताजा मामला हाल ही में हरियाणा के भिवानी से सामने आया है. जहां लव मैरिज कर पति के साथ सात जन्म साथ निभाने का वादा किया. वही एक साल बाद ही अपने पति के ना मरने पर दूसरी शादी करने के लिए पत्नी ने अपनी ही डेढ़ महीने की मासूम बच्ची को गला घोट कर मौत के घाट उतार डाला.

bhiwani news 3

एक मां ने ही ली अपनी बच्ची की जान 

बता दें कि वैशाली और मोहन ने जून 2020 में लव मैरिज की थी. उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा था. डेढ़ महीने पहले ही वैशाली ने एक बच्ची को जन्म दिया था. लेकिन कुछ दिन पहले कुछ ऐसा हुआ,  जिससे मोहन हैरान हो गया. उसे पता चला कि उसकी पत्नी उसके साथ खेल खेल रही है. यह सब अंधविश्वास की वजह से हो रहा है. आज वैशाली ने अपनी बच्ची को गला दबाकर मार डाला. जब बच्ची के पिता मोहन को पता चला कि वैशाली ने मांगलिक दोष के चलते उससे शादी की. वैशाली चाहती थी कि वह 1 साल में मर जाए और फिर वह दूसरी शादी कर ले.

वही मोहन ने कहा कि यह सब वैशाली की मां की वजह से हुआ. जो वैशाली को तांत्रिक के पास ले जाती थी. अब उसे भी डर है कि उसकी बच्ची को मारने वाली अब उसे भी ना मार डाले. इसलिए मोहन ने अपनी पत्नी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. वही मामले की जांच कर रहे एएसआई दशरथ शर्मा ने बताया कि यह मामला पीपली वाली जोहड़ी के पास का है. जहां से डायल 112 पर मोहन ने अपनी पत्नी द्वारा बच्ची को मारने की शिकायत दी थी. वह मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई बोर्ड की निगरानी में करवाएगे. साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक बच्ची के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.