भिवानी के 150 गांवों में और बेहतर होगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था, इन जगहों पर लगेंगे 33 kVA नए सब- स्टेशन

भिवानी | हरियाणा के भिवानी और चरखी दादरी जिले से लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) द्वारा इन दोनों सर्कल में कृषि और ग्रामीण फीडरों को अलग- अलग करने की योजना बनाई है ताकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाया जा सके.

Electricity Board

33 kV क्षमता के 11 नए पॉवर सब- स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिनसे सर्कल के करीब 150 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. इनमें 5 पॉवर सब- स्टेशनों के निर्माण का काम कंस्ट्रक्शन एजेंसी को अलॉट किया जा चुका है जबकि 8 पॉवर सब- स्टेशनों के वर्क ऑर्डर अलॉट किए जाने की प्रक्रिया भी अब अंतिम चरण में है.

बिजली आपूर्ति व्यवस्था होगी बेहतर

DHBVN द्वारा भिवानी सर्कल के अन्तर्गत चरखी दादरी क्षेत्र में 33 kV क्षमता के 4 और भिवानी जिले में 7 नए पॉवर सब-स्टेशन बनाए जाएंगे. ये सभी स्टेशन पहले से बने पॉवर सब-स्टेशनों के परिसर के भीतर ही स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए प्रत्येक जगह पर 10 MVA क्षमता के अलग ट्रांसफार्मर और नई लाइनें बिछाई जाएगी. इससे ग्रामीण फीडरों पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले से बेहतर होगी. इसके साथ ही, पहले से ओवरलोड चल रहे ग्रामीण फीडरों का लोड भी इन नए फीडरों के जरिए अलग कर दिया जाएगा.

इन जगहों पर होंगे स्थापित

भिवानी सर्कल में निगम की कंस्ट्रक्शन विंग द्वारा चरखी दादरी के पुराने शहर दादरी, झोझूकलां, मानकावास, रानीला तथा भिवानी जिले के गांव गोठड़ा, बिडौला, धनाना, कैरू, लोहारू पुराने शहर, ईश्वरवाल द्वितीय और गांव भांखड़ा में 33 kV के नए पॉवर सब- स्टेशन बनाए जाएंगे. प्रत्येक पॉवर सब- स्टेशन पर निगम की ओर से करीब 4 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट खर्च किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.