भिवानी | त्यौहारी सीजन पर यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निपटने और यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. रेलयात्रा करने वाले लोगों को 3 नवंबर तक इस सुविधा का लाभ मिलेगा.

इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या
- ट्रेन नंबर 14731/ 32, दिल्ली- बठिंडा- दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली से 31 अक्टूबर तक और बठिंडा से 1 अक्टूबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया गया है.
- ट्रेन नंबर 14795/ 96, भिवानी- कालका- भिवानी में 31 अक्तूबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है.
- ट्रेन नंबर 14705/ 06, भिवानी- ढेहर का बालाजी- भिवानी ट्रेन में 1 नवंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोत्तरी की जा रही है.
- ट्रेन नंबर 14725/ 26, भिवानी- मथुरा- भिवानी ट्रेन में भिवानी से 2 नवंबर तक और मथुरा से 3 नवंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी हो रही है.
- ट्रेन नंबर 14715/ 16, हिसार- जयपुर- हिसार ट्रेन में हिसार से 31 अक्तूबर तक और जयपुर से 3 नवंबर तक चार द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है.
घर की डगर होगी आसान
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए लगभग एक दर्जन ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. इससे यात्रियों का सफर आसान होगा और उन्हें यात्रा के दौरान सीट मिलने में सुविधा होगी. यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी झेलनी की नौबत नहीं आए, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें संचालित की गई है, तो कई ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है.