भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से HTET परीक्षा का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बारे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि आज HTET परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी. फिलहाल इसका ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है.
26 और 27 जुलाई को होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 3 शिफ्ट में होगा. लेवल 3 की परीक्षा 26 जुलाई 2025 को शाम की शिफ्ट में, लेवल 2 की परीक्षा 27 जुलाई को सुबह की शिफ्ट में तथा लेवल वन की परीक्षा 27 जुलाई को शाम के शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. सुबह की शिफ्ट का समय 10:00 से दोपहर 12:30 तक रहेगा जबकि शाम की शिफ्ट का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 तक रहेगा.
फिर से हुए आवेदन शुरू
जिन उम्मीदवारों ने एचटेट के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है उन्हें एक और मौका दिया गया है. उम्मीदवार 1 से 5 जून तक आवेदन कर पाएंगे. 1 जून सुबह 11:30 बजे से आवेदन पोर्टल फिर से खोला जाएगा. यदि उम्मीदवारों को अपने आवेदन में कोई संशोधन करना है तो इसके लिए उन्हें 6 से 7 जून का समय मिलेगा. उम्मीदवार 6 जून दोपहर से 7 जून तक इसमें संशोधन कर पाएंगे.
इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड चेयरमैन प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि एचटेट परीक्षा-2024 के लिए नवंबर-2024 में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हुई थी. अब कुछ अभ्यर्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन का एक और मौका देने के लिए अनुरोध किया गया था. ऐसे में रजिस्ट्रेशन पोर्टल एक बार फिर से खोला जा रहा है.
