हरियाणा: सोशल मीडिया पर चोरी हुई कार की फोटो देख हैरान हुआ कार मालिक, जानिये पूरा मामला

लोहारू | बीती रात लोहारू से एक व्यक्ति ने कार चोरी की. वह कार राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले के बगड़ कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त अवस्था मे पाई गई. बता दें कि सोशल मीडिया पर दुर्घटनाग्रस्त कार की तस्वीरें काफी वायरल हो रही थी,ज़ब कार मालिक ने तस्वीरें देखी तो वह हैरान रह गया. उसने इसकी शिकायत लोहारू पुलिस थाने में की.

loharu car

लोहारू से देर रात चोरी हुई कार राजस्थान के झुंझुनू जिले में मिली

फिलहाल लोहारू थाना पुलिस ने कार चोरी की शिकायत के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है बता दें कि लोहारू में सोशल मीडिया पर लोहारू के नंबरों की एक दुर्घटनाग्रस्त कार की फोटो वायरल हुई.

वायरल फोटो को कार मालिक दिनेश में देखा, तो वह हैंरान हो गया. बगड़ के पास पहुंच कर उसने दुर्घटनाग्रस्त कार का अवलोकन भी किया. उन्होंने बताया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है ताकि चोर की पहचान की जा सके.

थाना पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. वही राजस्थान पुलिस द्वारा भी दुर्घटना के तहत कार चालक की तलाश कर रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.