करोड़ों रूपए से बदलेगी भिवानी शहर की तस्वीर, सड़क से लेकर पार्क होंगे चकाचक

भिवानी | सूबे में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में हरियाणा सरकार (Haryana Govt) निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में भिवानी शहर की कई सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिसपर करोड़ों रूपए की लागत राशि खर्च होगी. शहर के सेक्टर- 13 में संचार कालोनी सड़क का निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण पर 2.11 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी.

Road Sadak

टूटी सड़कों से मिलेगा छुटकारा

भिवानी शहर में हांसी रोड से भगतसिंह चौक होते हुए महम रोड तक की सड़क का निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण पर 2 करोड़ रूपए की धनराशि खर्च होगी. पुराने हाउसिंग बोर्ड में 25 लाख रूपए की धनराशि खर्च कर पांच सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा, सेक्टर- 13 क्षेत्र में पीर बाबा के सामने 77 लाख रूपए की लागत से वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी.

इसी तरह पुराना हाउसिंग बोर्ड के D पार्क की 34 लाख रूपए की लागत राशि से मरम्मत व सुधार कार्य करवाए जाएंगे. सेक्टर- 13 व पुराने हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सवा 10 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों, पार्क, सीएफसी सेंटर के निर्माण व मरम्मत कार्य कराएं जाएंगे. रविवार को भिवानी से बीजेपी विधायक घनश्याम सर्राफ व नप चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर इन कार्यों का शुभारंभ किया.

लंबे समय से उठाई जा रही थी मांग

वार्ड पार्षद संदीप यादव व सूर्य तंवर ने बताया कि सेक्टर- 13 में कई सालों से विभिन्न सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त है. हांसी रोड कालेज मोड़ से सेक्टर- 13 व भगत सिंह चौक से होते हुए महम रोड तक जाने वाली सड़क भी टूटी हुई है. इसी तरह से सेक्टर- 13 में एक्सचेंज रोड व वृद्धाश्राम रोड भी क्षतिग्रस्त है. जिनके निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे और अब लंबे इंतजार के बाद उक्त कार्यों के टेंडर पास हुए हैं. इन कार्यों के पूरा होने पर शहर की जनता को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.