ख़ुशख़बरी: 1 नवंबर को भिवानी आएंगे बिजली मंत्री रणजीत सिंह, दे सकते है कई सौगात

भिवानी | हरियाणा के भिवानी नगर परिषद के चेयरमैन रणसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम मे हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य मे यह कार्यक्रम जालान अस्पताल के बिछवाना तालाब के पास आयोजित करवाया जायेगा.

Pardarshan Image

इस कार्यक्रम की तैयारिया की जा रही है. सभी व्यक्तियों को उनकी जिम्मेदारी सौपी जा रही है ताकि कार्यक्रम को सही तरीके से आयोजित करवाया जा सके. इसमें आने के लिए सभी लोगो को भी आमंत्रित किया जा रहा है. बता दे इस कार्यक्रम मे सभी व्यक्तियों की समस्याओ को सुना जायेगा. ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति इस कार्यक्रम मे शामिल होकर अपनी बात समस्याओं को मंत्री के सामने रख सकते है.

बता दे इस कार्यक्रम में बिजली मंत्री भिवानीवासियो को कई बड़ी सौगात भी दे सकते है. कार्यक्रम में पहुंचने वाले व्यक्तियों की समस्या का समाधान भी किया जायेगा. इस कार्यक्रम के दौरान कोरोना नियमो का भी पालन करने की हिदायत दी गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.