भिवानी को हांसी और जींद मार्ग से जोड़ने की हो रही तैयारी, बनेगा बाईपास

भिवानी | दादरी और लोहारू रोड से जोड़ने के बाद जल्द ही निनान से शुरू होने वाले बाईपास का विस्तार किया जाएगा. देवसर के पास तिगराना मोड़ चौक पर नया बाईपास जोड़ा जाएगा. विभाग ने डीपीआर भेज दी है. करीब 14 किमी सड़क बनाने के लिए जल्द ही जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. किसानों को नोटिस दिया गया है. इसके बाद नया बाईपास हांसी और जींद रोड से सीधे जुड़ जाएगा. एनएच-148बी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का ढांचा तैयार कर मुख्यालय को डीपीआर भेज दिया है.

Smart Sadak Road

इस बाईपास के विस्तार से दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में भिवानी से आने वाले वाहनों को भिवानी शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी और यात्रा भी आसान हो जाएगी. शहर को जाम से भी निजात मिलेगी. भिवानी का नया बाईपास एनएच-भिवानी और एनएच-709ई के अंतर्गत आता है.

अब यह बाईपास भी करीब 14 किलोमीटर की नई सड़क के जरिए भिवानी-हांसी और भिवानी जींद मार्ग से सीधे जुड़ जाएगा. इस बाइपास को तिगराना मोड़ चौक से जोड़ा जाएगा, जिससे हांसी-बरवाला, जींद नरवाना की ओर जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.