भिवानी राजपूत समाज के युवाओं ने सरकार से की शिक्षा मंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग

भिवानी । भिवानी में राजपूत समाज के युवाओं ने हरियाणा सरकार से शिक्षा मंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग की है. भिवानी में राजपूत समाज के सभी युवा एकत्रित हुए और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांग की, कि जल्द से  जल्द शिक्षा मंत्री को उनके पद से बर्खास्त किया जाए.

KanwarPal Gurjar

शिक्षा मंत्री कवर पाल गुज्जर के विरोध में किया गया प्रदर्शन 

भिवानी की सड़कों पर राजपूत समाज के युवाओं ने प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने जो राजा मिहिर भोज के नाम के साथ छेड़छाड़ की है.  वह सही नहीं है,उनको उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि अज्ञानी व्यक्ति को शिक्षा मंत्री के पद पर नहीं बैठाना चाहिए. उन्हें हमारे इतिहास के बारे में ज्ञान नहीं है. राजपूत समाज के युवाओं द्वारा राजपूत धर्मशाला में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया गया . साथ ही उन्होंने सड़कों पर रैली निकालते हुए सरकार से मांग की है कि वह  शिक्षा मंत्री को उनके पद से बर्खास्त करें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.