भिवानी: बैंक के बाहर व्यक्ति से 3 लाख रुपये छीनकर बदमाश फरार, सारी वारदात सीसीटीवी में कैद

भिवानी ।  बैंकों में चोरी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक ओर  मामला सामने आया है. इसमें व्यक्ति बैंक से पैसे निकलवा कर अपने घर जा रहा था.जैसे ही व्यक्ति बैंक से बाहर निकला दो बाइक सवार  व्यक्ति से पैसे छीन कर भाग गए.

POLICE CHECKING AFTER CRIME

यह घटना दिनोद गेट, स्थित जोगीवाला मंदिर के सामने पंजाब नेशनल बैंक की है. एक व्यक्ति  के ₹3 लाख  बदमाशों ने चोरी कर लिए. बता दे कि कृष्णा कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति बैंक में पैसे निकलवाने के लिए आया था. जैसे ही वह बैंक से पैसे निकलवा कर बाहर आया. कुछ बदमाश बाइक पर आए और पैसे छीन कर भाग गए.

जानकारी पुलिस को दी गई

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.  जैसे ही सिटी एसएचओ रविंद्र सिंह को इसकी जानकारी मिली वे अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए. पुलिस की जांच में पता चला है कि उस व्यक्ति के ₹3लाख  लेकर बदमाश भाग गए. पुलिस ने बैंक के बाहर की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.