भिवानी में सीएम फ्लाइंग ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, कब्जे में लिया दो ट्रकों को

भिवानी । रोहतक सीएम फ्लाइंग इन दिनों एक्शन मूड में नजर आ रही है. भिवानी में रोहतक सीएम फ्लाइंग द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी में एक ही नंबर से चल रही दो ट्रकों को कब्जे में किया है.

MASKCHALAN

सीएम फ्लाइंग द्वारा अनाज मंडी चौकी में केस दर्ज करवाया गया

सरकार द्वारा बहुत समय पहले ही गाड़ियों और वाहनों पर हाई रजिस्ट्रेशन लागू कर दिया गया है. सरकार द्वारा निर्देश जारी किए गए और कहा गया कि अब सभी वाहनों पर HSRP अनिवार्य है, लेकिन भिवानी में एक ऐसा मामला सामने आया है.

जिसमें दो ट्रको की एक ही नंबर प्लेट थी. जिसके चलते रोहतक सीएम फ्लाइंग ने दोनों ट्रक चालकों को कब्जे में कर इनसे पूछताछ की गई. पूछताछ में बताया गया कि उसकी गाड़ी खराब हो गई थी. जिसके चलते फर्जी नंबर प्लेट का साहरा लिया गया. सीएम फ्लाइंग द्वारा इन दोनों ट्रक चालकों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है.

यह भी पढ़े -  भिवानी की दीया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.