भिवानी | समर वेकेशन में यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. भिवानी- जयपुर के बीच सफर करने वाली यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 जून यानि आज से शुरू हो रही है. इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी.
जयपुर- भिवानी ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 09733, जयपुर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1- 8 जून और 10 से 30 जून तक जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 02. 20 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी- जयपुर अनारक्षित ट्रेन 1 जून से 8 जून और 10 से 30 जून तक भिवानी से शाम 04. 05 बजे रवाना होकर 11. 25 बजे जयपुर पहुंचेगी.
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
खाटूश्याम धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन एक जून, 6 जून, 7, 8 जून, 11, 14, 15 जून, 21, 22, 25, 28 व 29 जून को रेवाड़ी से 11:45 बजे रवाना होकर 14:45 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 1, 06, 07, 08, 11, 14, 15, 21, 22, 25, 28 व 29 जून को रींगस से 15:05 बजे रवाना होकर 18:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रेवाड़ी, कुण्ड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
