भिवानी | त्यौहारी सीजन पर यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़- भाड़ से छुटकारा दिलाने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे द्वारा 3 स्पेशल ट्रेनें संचालित की गई है, जिसका राजस्थान जाने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.
भिवानी- अजमेर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04733, भिवानी- अजमेर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 18, 19, 22, 23, 24 और 25 अक्टूबर को भिवानी से 8. 20 बजे रवाना होकर 16.55 बजे अजमेर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04734, अजमेर- भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 18, 19, 22, 23, 24 और 25 अक्टूबर को अजमेर से शाम साढ़े 5 बजे रवाना होकर रात 02.40 बजे भिवानी पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरेना और किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में में 10 जनरल कोच और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल डिब्बों की संख्या 12 होगी.
उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09601, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा 18 और 25 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से साढ़े 10 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.15 बजे आगमन व 19.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.20 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09602, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 19 और 27 अक्टूबर को दिल्ली सराय से सुबह 5 बजे बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर साढ़े 11 बजे आगमन व 11.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.20 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में राणा प्रताप नगर, मावली, फतेहनगर, कपासन, चंदेरिया, गंगरार, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेडा, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 2 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 जनरल कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल डिब्बों की संख्या 16 रहेगी.
हिसार- कोटा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04735, हिसार- सोगरिया (कोटा) स्पेशल ट्रेन 18 और 26 अक्टूबर को हिसार से सुबह 6 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 14.55 बजे आगमन व 15.05 बजे प्रस्थान कर रात 21.05 बजे सोगरिया पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04736, सोगरिया (कोटा)- हिसार स्पेशल रेलसेवा 19 और 27 अक्टूबर को सोगरिया से रात 22.10 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 14.50 बजे आगमन व 15.00 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे हिसार पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सुरजगढ, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद, मुकन्दगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, चौमू, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, ईसरदा, चौथ का बरवाडा, सवाई माधोपुर, इंद्रगढ सुमेरगंज मंडी, लाखेरी व केशोरायपाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में एक थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 8 जनरल कोच और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 16 रहेगी.
