CBLU: 20% सीट बढ़ाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

भिवानी । भिवानी में लगातार विद्यार्थी द्वारा सीबीएलयू (CBLU) में सीट बढ़ोतरी की मांग की गई है, लेकिन उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिसके चलते विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है.  विद्यार्थियों ने सीबीएलयू में 20% सीट बढ़ाने का ज्ञापन कुलपति को सौंपा है. इसको लेकर भिवानी में प्रदर्शन भी किया गया.

CBLU

 सीट कम होने की वजह से एडमिशन नहीं मिल पा रहा

विद्यार्थियों का कहना है कि लगातार मांग के बाद भी सीबीएलयू में सीट बढ़ोतरी नहीं की गई है. इससे पहले भी व प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपते नजर आए हैं. लेकिन अब तक सीटों को नहीं बढ़ाया गया है. सीट न बढ़ने के कारण जो छात्र 12वीं कक्षा पास करके B.A में एडमिशन लेना चाहते हैं. सीट कम होने की वजह से उन्हें एडमिशन नहीं मिल पाता.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

 सीट बढ़ाने से अनेक विद्यार्थियों को फायदा

ऐसे में विद्यार्थियों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विद्यार्थियों द्वारा कहा गया है कि अगर सीबीएलयू में 20 % सीटें बढ़ाई जाएंगी. तो आगे आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. जिसके चलते उन्हें आसानी से दाखिला मिल जाएगा. विद्यार्थियों संगठनों द्वारा सीट बढ़ाने को लेकर दोबारा ज्ञापन सौंपा गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.