Success Story: सच्ची लगन और कड़े परिश्रम का नतीजा, भारतीय रेलवे में लोको पायलट बना लोहारू का अश्विनी

भिवानी, Success Story | जिंदगी में एक बेहतर इंसान बनने और सफलता प्राप्त करने के लिए सच्ची लगन और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. कड़ी मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है. इसलिए निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिए. कभी भी विपरीत परिस्थितियों का बहाना बनाकर अपनी मंजिल से पीछे नहीं हटना चाहिए. यदि आप निरंतर अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी. इसी कहावत को भिवानी जिले के लोहारू क्षेत्र के एक युवा अश्विनी यादव ने चरितार्थ कर दिखाया है.

Ashwini Yadav Bhiwani

Success Story सफलता की कहानी

लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाणी ढोला के रहने वाले अश्विनी यादव ने सच्ची लगन और मेहनत से आज भारतीय रेलवे (Indian Railways) में लोको पायलट की नौकरी हासिल कर सफलता की नई ऊंचाईयों को छू लिया है. आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों में से लोको पायलट की नौकरी हासिल करने वाले अश्विनी एकमात्र युवा है. बेहद छोटी उम्र में उन्होंने इस सफलता को हासिल कर न केवल अपने गांव ढाणी ढोला बल्कि पूरे लोहारू क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है.

घर में छाई खुशियां

बेटे के लोको पायलट बनने पर पिता अशोक यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसकी निरंतर मेहनत आज रंग लाई हैं. आज परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है और मिठाइयां बांटकर व पटाखे जलाकर इस खुशी का इजहार किया गया है. बेटे की कामयाबी पर गर्व महसूस हो रहा है.

बताया अपनी सफलता का राज

भारतीय रेलवे में लोको पायलट की नौकरी हासिल करने वाले अश्विनी यादव ने बताया कि उन्होंने निरंतर कोचिंग सेंटर, ऑनलाइन क्लासेज और लाइब्रेरी में अपने पढ़ने के सिलसिले को बरकरार रखा. इससे पहले हरियाणा पुलिस भर्ती में मामूली अंतर से नौकरी हासिल करने से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर परिश्रम जारी रखा, जिसका परिणाम आज सबके सामने है. उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.