भिवानी- मुंबई के बीच चलेगी समर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, जानें क्या रहेगा शेड्यूल

भिवानी | रेलवे की ओर से हरियाणा राज्य के लिए एक गुड न्यूज हैं. रेल का सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उत्तर पश्‍च‍िम रेलवे (North Western Railway) ने बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बोरीवली के लिए 1 जोड़ी समर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन के संचालित होने से हरियाणा, यूपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों के खास शहरों के बीच रेल आवागमन आसान होगा और यात्रियों को भी निश्चित तौर पर सुविधा मिलेगी.

RAIL TRAIN

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस से 19 मई से इस ट्रेन की शुरुआत हो रही है. उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा गर्मियों के मौसम में अतिरिक्त यात्रियों की संख्या को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस-भिवानी- बोरीवली (07 ट्रिप) ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब गैस भरवाने के लिए देने होंगे 944 रुपये

ट्रेन संख्या 09007, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 19.05.22 से 30.06.22 (07 ट्रिप) तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरूवार को 11.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.50 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09008, भिवानी-बोरीवली ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.05.22 से 01.07.22 (07 ट्रिप) तक भिवानी से प्रत्येक शुक्रवार को 15.00 बजे से रवाना होकर अगले दिन 14.10 बजे बोरीवली पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.