हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, भिवानी- मुंबई के बीच दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन; देखें स्टॉपेज और टाइमिंग

भिवानी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे ने एक नई ट्रेन की सौगात दी है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने भिवानी से मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई है. यह ट्रेन बीच रास्ते कई राज्यों से होकर मुंबई सेंट्रल तक का सफर तय करेगी.

Indian Railway

यह ट्रेन भिवानी जिले समेत आसपास के कई जिलों के यात्रियों को राजस्थान और गुजरात के मुख्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल से सीधा जोड़ने का काम करेगी. मिली जानकारी के अनुसार, अलवर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल से भिवानी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

ये रहेगा शेड्यूल

यह ट्रेन 3, 6, 10, 13, 17 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे अलवर और दोपहर 1 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में यह ट्रेन 4, 7, 11, 14 व 18 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर भिवानी से रवाना होकर शाम 6 बजकर 43 मिनट पर अलवर और अगले दिन शाम साढ़े 4 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरिवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस रेलसेवा में 4 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी, 2 पावरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे.

1467 किलोमीटर की नापेगी दूरी

ट्रेन नंबर 09001, मुंबई सेंट्रल- भिवानी सुपरफास्ट ट्रेन का दोनों ओर 05-05 ट्रिप का संचालन किया जाएगा. यह ट्रेन बीच रास्ते 27 स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 25 घंटे, 45 मिनट में 1467 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.