तीन दिन चलेगा भिवानी का तीज महोत्सव, महंत चरण दास की अगुवाई में होंगे सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले में 25 से लेकर 27 जुलाई तक 3 दिवसीय तीज महोत्सव का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम शहर के हनुमान मंदिर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा. इसका आयोजन युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा बाल योगी महंत चरण दास महाराज के नेतृत्व में किया जाएगा.

Teej

महिलाओं को शामिल होने का निमंत्रण

महंत चरण दास ने इस त्योहार पर सभी महिलाओं से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ- साथ लुप्त हो रही संस्कृति को संरक्षित करना है. इसके अलावा, युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों को सनातन धर्म एवं भारतीय परंपराओं से परिचित कराना भी लक्ष्य है.

यह भी पढ़े -  LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब गैस भरवाने के लिए देने होंगे 944 रुपये

तीज पर होंगे सांस्कृतिक आयोजन

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव के माध्यम से आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा. महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही, लोक कलाओं की प्रस्तुति और धर्म से जुड़े प्रवचन भी होंगे. बताते चलें कि हरियाली तीज का त्योहार महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए मनाती हैं. इस दिन महिलाएं मेहंदी लगाती हैं. साज- श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा- अर्चना करती हैं. मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व हर वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts