भिवानी । भिवानी हिसार मार्ग पर जाटू लोहारी गांव के पास वीरवार शाम को एक भीषण हादसा हो गया है. जिसमें 1 बस व रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई. जिसकी वजह से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.
बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की ओवरटेक करते समय टक्कर
बता दें कि यह हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए. हर तरफ चीख-पुकार का माहौल बन गया. यह हादसा उस समय हुआ जब बस द्वारा ओवरटेक किया जा रहा था. यह हादसा इतना भीषण था कि बस का मलबा हटाने के लिए मौके पर जेसीबी को बुलाया गया. इस घटना में घायल 8 लोगों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. वही दो महिलाओं व एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के कारण मची अफरा-तफरी के चलते गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए. सभी की सहायता से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा गया.
