हरियाणा में मजदूर पिता की 3 औलादों को मिली पंचायत सेक्रेटरी की नौकरी, जिले से ढाई हजार युवाओं को रोजगार

भिवानी | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही CM नायब सैनी ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी प्रदान की है. बता दें कि HSSC ने ग्रुप C और D भर्ती के करीब 25 हजार पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी कर युवाओं को रोजगार का नायाब तोहफा दिया है. इनमें बहुत से ऐसे गरीब परिवारों के बच्चों को बिना पर्ची- खर्ची के पक्की सरकारी नौकरी मिली है.

HSSC Bhiwani

मजदूर के 3 बच्चों को मिली पंचायत सेक्रेटरी की नौकरी

बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव जाटू लुहारी निवासी रवि कुमार, छोटा भाई रोहित और बहन रीना को पंचायत सेक्रेटरी के पद पर नौकरी मिली है. इन बच्चों के पिता गुलाब सिंह गांव में ही मेहनत- मजदूरी का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों को बिना पर्ची- खर्ची के नौकरी मिली है. तीनों बच्चों ने बहुत मेहनत करते हुए आज सफलता हासिल की है, जिसकी उन्हें बेहद खुशी है. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बिना पर्ची- खर्ची पक्की सरकारी नौकरी देने के वादे को पूरा किया है.

भिवानी जिले में 2,500 युवाओं को मिली नौकरी

HSSC की ओर से जारी रिजल्ट के बाद भिवानी जिले में करीब 2,500 युवाओं को त्योहारी सीजन पर रोजगार का तोहफा मिला है. तोशाम क्षेत्र से करीब 500 बच्चों को, लोहारू हल्के से करीब 550 और भिवानी से 800 से ज्यादा युवाओं को ग्रुप C और D की नौकरी मिली है. इससे दिवाली से पहले ही रोजगार मिलने पर पर्व जैसा उत्सव का माहौल है.

यह भी पढ़े -  Electricity Ombudsman Delhi Jobs: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

तोशाम क्षेत्र के गांव बीरण में 24 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है. गांव के सरपंच जोगेन्दर ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने पर HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने फोन करके बधाई दी है. इससे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है. बहुत से गरीब परिवारों के बच्चों को उनकी मेहनत के दम पर बिना पर्ची- खर्ची के सरकारी नौकरी हासिल हुई है.

आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी मिसाल

गांव सड़वा में 20 और तोशाम में करीब 22 युवा सरकारी नौकरी पर लगे हैं. इसके अलावा भी जिले के कई गांव ऐसे हैं, जहां किसी गांव से दस तो किसी गांव से आठ युवाओं को रोजगार मिला है. युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने पर भिवानी से बीजेपी विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सीएम नायब सैनी की कथनी- करनी में कोई फर्क नहीं है. बीजेपी ने बिना पर्ची- खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, इस मिसाल को आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.