ट्यूबल लगवाने को लेकर हुए झगड़े में चाचा को लाठी डंडो से पीट कर उतारा मौत के घाट

भिवानी । सदर थाना पुलिस ने चाचा के हत्यारे दो भतीजे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इन भतीजो ने महज अपने खेत के पास ट्यूबल लगाने को लेकर अपने चाचा को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार डाला था. हत्या के इस मामले में दो आरोपी फरार बताए जा रही थे.

BHIWANI NEWS

इलाज के दौरान राजकुमार की हुई मृत्यु 

थोड़ा सा लोभ लालच और थोड़ा सा गुस्सा कैसे रिश्तो को शर्मसार कर, ख़ूनी खेल में बदल देता है. ऐसा एक फरवरी के दिन  दिनोद गांव में देखने को मिला था. ज़ब एक ही परिवार के दो गुटों में ट्यूबल लगवाने को लेकर खेतों में लड़ाई हो गई. चार लोगों ने 48 वर्षीय राजकुमार व उसके भाई सुशील का सिर फोड़ दिया. राजकुमार को ज्यादा चोट लगने की वजह से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था. थोड़ी देर इलाज  के दौरान उसकी  मौत हो गई.

आसपास के गांवों में हैरानी का कारण बना यह हत्याकांड 

सदर थाना पुलिस ने आरोपी दो भतीजे अमित व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अमित के पिता करमबीर व मौसी सुमित्रा अभी भी फरार है. खेत में ट्यूबवेल लगाने के कारण अमित व उसके परिजनों ने राजकुमार की हत्या कर दी. यह हत्याकांड आसपास के गांवों में हैरानी का कारण बन गया. सब लोग हैरान थे कि जरा से लोभ व गुस्से के चलते परिवार खत्म हो गया और दूसरा परिवार अब जेल की रोटी खाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.