भिवानी | अग्निवीर योजना के तहत, जो अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा में पास हुए थे उनकी फिजिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं. सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के संदीप ने जानकारी दी कि अग्निवीर योजना के तहत जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.
4 से 14 नवंबर तक होगा फिजिकल टेस्ट
उम्मीदवार आर्मी की वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. निदेशक कर्नल संदीप ने बताया कि ये फिजिकल टेस्ट जिला भिवानी में स्थित भीम स्टेडियम में चार नवंबर से 14 नवंबर के बीच किया जाएगा. सभी उम्मीदवार निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर इस भर्ती रैली में भाग ले सकते है. उन्होंने बताया कि युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी, कम- से- कम 6 और अधिकतम 10 चिनअप्स करने होंगे, 9 फीट डिच को पार करना होगा, जिग जैग बैलेंस करना होगा.
फिजिकल टेस्ट करने वाले उम्मीदवार का अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा. कर्नल संदीप के अनुसार यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है वे तुरंत भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से संपर्क कर सकते है.
फिजिकल के दौरान साथ लाएं ये दस्तावेज
- 10वीं
- 12वीं की अंकतालिका
- मूल निवास स्थायी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण-पत्र (केवल नायब तहसीलदार तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी किया)
- एफिडेविट (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार)
- 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
- अविवाहित होने का प्रमाण-पत्र
- टेक्निकल अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल शिक्षा में प्रमाण-पत्र (नाइलेट या आईटीआई से हो)
- एनसीसी प्रमाण-पत्र
- वैध खेलकूद प्रमाण-पत्र
- जिन के पिता सेवानिवृत्त या सेवारत हैं वे रिलेशनशिप सर्टिफिकेट एवं डिस्चार्ज बुक की कॉपी लेकर आएं.
इस प्रकार रहेगा फिजिकल परीक्षा का शेड्यूल
- 4 नवंबर को चिनअप्स टेक्निकल के लिए महेंद्रगढ़, रेवाडी, चरखी दादरी और भिवानी
- 5 को अग्निवीर ओए/ एसकेटी और ट्रेड्समैन के लिए महेंद्रगढ़, रेवाडी, चरखी दादरी और भिवानी
- 6 को जनरल ड्यूटी, महेंद्रगढ़ और चिनअप्स के तहसील नांगल चौधरी, बावल, दाहिना, नाहर और पाल्ह्यावास
- 7 को जनरल ड्यूटी, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के तहसील बाढड़ा, नारनौल और सतनाली
- 8 को जनरल ड्यूटी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व चरखी दादरी के तहसील चरखी दादरी, कोसली और अटेली
- 9 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए जिला रेवाड़ी और भिवानी के तहसील रेवाडी और लोहारू के लिए फिजिकल होगा.
- 10 को जनरल ड्यूटी भिवानी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के तहसील बवानी खेड़ा, महेंद्रगढ़, धारूहेड़ा और मनेठी
- 11 को जनरल ड्यूटी जिला भिवानी और महेंद्रगढ़ की तहसील कनीना, सिवानी और तोशाम
- 12 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भिवानी और चरखी दादरी के तहसील बौंदकलां, भिवानी और बहल
