भिवानी से जयपुर के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, फटाफट चेक करें पूरा शेड्यूल

भिवानी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए जयपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. यह ट्रेन भिवानी से संचालित होगी. इस ट्रेन के संचालन से भिवानी, चरखी दादरी सहित कई अन्य इलाकों के लोगों को फायदा पहुंचेगा.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

रेलवे द्वारा जयपुर से नीम का थाना, डाबला, रेवाड़ी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जयपुर- भिवानी- जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी. ट्रेन नंबर 09733/ 34 जयपुर- भिवानी- जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 से 30 अप्रैल तक जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर में भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदड़ बैनाड़, चौमूं सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, चरखी दादरी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इसमें 9 जनरल कोच होंगे, रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी. यानि सिर्फ जनरल टिकट मिलेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.