दूधिया रोशनी से जगमगा उठेंगे भिवानी जिले के यह गांव, साढ़े 4 करोड़ से लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

भिवानी | हरियाणा के भिवानी (Bhiwani) जिले के दर्जनों गांवों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जिला परिषद चेयरपर्सन कोटे से भिवानी जिले के कई गांवों में साढ़े 3 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी, जिनके ऊपर साढ़े 4 करोड़ रूपए से ज्यादा लागत राशि खर्च होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगने से गांवों की गलियां दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगी. इससे आपराधिक घटनाओं में भी कमी आएगी.

gaon light

जल्द शुरू होगा काम

जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने बताया कि भिवानी जिले के कई गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगनी थी, लेकिन राजनीतिक खींचतान के चलते स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम ठप्प पड़ा था. उन्होंने अपनी जोर- आजमाइश करते हुए आखिरकार 3,700 स्ट्रीट लाइटें भिवानी जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए मंगवा दी है.

उन्होंने बताया कि ये लाइटें गांव- गांव पहुंच चुकी है. जल्द ही, इन लाइटों को गांवों की गलियों में लगाने का काम किया जाएगा. स्ट्रीट लाइटें लगने से गांवों की गलियां दूधिया रोशनी से जगमग होंगी. रात के समय गलियों में रोशनी होने से चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी.

इन इलाकों में लगेंगी स्ट्रीट लाइट

अनीता मलिक ने बताया कि तोशाम हल्के के गांव गोलागढ़, मीरान, ईशरवाल, कैरू और तोशाम शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी. इसके अलावा, बवानीखेड़ा, भिवानी, सिवानी, लोहारू, बहल आदि क्षेत्रों में भी जिला परिषद चेयरपर्सन के कोटे से हजारों लाइटें लगाई जाएगी. उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का समान रूप से वितरण किया जाएगा. जल्द ही, इन्हें लगाने का काम शुरू किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.