चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होना युवक को पड़ा महंगा, भिवानी में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

भिवानी । अलवर के युवक को ट्रेन के दरवाजे पर सफर करना काफी महंगा पड़ गया. रेवाड़ी रेल मार्ग पर अलवर से भिवानी आ रहा, एक युवक सोमवार रात को पैसेंजर ट्रेन से गिर गया. जिसकी वजह से युवक की मौत हो गई. शव को जीआरपी पुलिस द्वारा चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल ले जाया गया. युवक की पहचान राजस्थान के जिला अलवर थाना रामगढ़ निवासी डेविड के रूप में हुई.

BHIWANI

अचानक चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौके पर हुई मौत

पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया. बता दें कि रेवाड़ी की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर एक युवक देर रात सोमवार को भिवानी आ रहा था. वह चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा था. अचानक लोहारू ओवरब्रिज के समीप वह ट्रेन से नीचे गिर गया. जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

उन्होंने घटनास्थल की गहनता से जांच पड़ताल की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. युवक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान अलवर थाना रामगढ़ राजस्थान निवासी डेविड के रूप में हुई. घटना की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.