Share Market: फिर से अडानी ग्रुप के शेयरों पर लौट रहा निवेशकों का भरोसा, शेयर की कीमतों मे आई तेजी

नई दिल्ली, Share Market | अडानी ग्रुप के कई शेयरों में आज तेजी देखने को मिली. बता दें कि अडानी ट्रांसमिशन, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी हो रही है. आज मंगलवार को अडानी एंटरप्राइज के शेयर शुरुआती कारोबार में 20 पर्सेंट तक चढ़ गए. कंपनी के शेयर 1886.85 रूपये पर ट्रेड कर रहे हैं. अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में तेजी के पीछे शानदार तिमाही के नतीजे हैं. अडानी पोर्ट्स के शेयरों में आज तीन परसेंट की वृद्धि देखने को मिली. इसके अलावा, अडानी विल्मर के शेयर में भी आज पांच परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Gautam Adani

आज अडानी ग्रुप के शेयरों मे आई तेजी

आज अडानी ग्रीन, अडानी पोर्ट और अंबुजा सीमेंट के तिमाही नतीजे आने वाले हैं. अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ट्रांसमिशन ने सोमवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए. कंपनी को Q3FY23 मे 474.7 करोड़ रूपये का नेट प्रॉफिट हुआ. यह 1 साल पहले 267 करोड़ के मुकाबले में 77.8% अधिक है. वहीं, कंपनी के रिवेन्यू में भी 22 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई और मार्जिन 41.6% तक बढ़ा.

यह भी पढ़े -  2 साल में 227 फीसदी तक चढ़ा कंपनी का शेयर, इस महीने मिला शानदार रिटर्न

अडानी टोटल गैस, अडानी पावर के शेयरों में आज 5 परसेंट का लोअर सर्किट है. अंबुजा सीमेंट के शेयरों में भी मामूली तेजी देखने को मिली. इसके अलावा, ACC के शेयर भी एक परसेंट तक चढ़े हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.