श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी, हर एक शेयर पर मिलेगा 10 रुपये का डिविडेंड

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा कि आपको पता है कि शेयर बाजार में निवेशकों को हमेशा ही ऐसी कंपनी की तलाश होती है, जो उन्हें बंपर रिटर्न दे सके. आज की इस खबर में हम आपको ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाली है, जो अपने निवेशकों को डिवीडेंड देने वाली है. हम श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी की बात कर रहे हैं. कंपनी की तरफ से एक बार फिर से अपने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया गया है.

Share Market 3

जानकारी देते हुए बताया गया की कंपनी इस बार एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड देने वाली है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित की जा चुकी है.

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी दे रही बंपर रिटर्न

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, राम फाइनेंस की तरफ से 23 जनवरी 2024 को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 10 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया गया था यानी कि हर एक शेयर पर अब योग्य निवेशको को हंड्रेड परसेंट से भी ज्यादा का बेनिफिट मिलने वाला है. कंपनी की तरफ से डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी की रखी गई है. इससे पहले भी साल 2023 में कंपनी की तरफ से अपने योग्य निवेशको तीन बार डिविडेंड का लाभ दिया गया था. पिछले साल भी योग्य निवेशकों को एक शेयर पर तकरीबन 55 रुपये का डिविडेंड मिला था.

पिछले 6 महीनो में दिया 27 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न

वहीं, साल 2022 में भी श्रीराम फाइनेंस कंपनी की तरफ से अपने योग्य निवेशकों को डिविडेंड का लाभ दिया गया था. कंपनी के शेयर की कीमत 2,300 रुपए को भी पार कर चुकी है, बीते 1 महीने की बात की जाए, तो कंपनी ने अपने निवेशको को 13% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 6 महीनो में शेयर की कीमतों में 27 परसेंट का इजाफा दर्ज किया गया है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारी अवश्य हासिल कर ले. उसके बाद ही सोच समझकर निवेश करें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.