आज से ओपन हुआ साम्ही होटल्स लिमिटेड कंपनी का IPO, शानदार मुनाफा कमाने का अच्छा मौका

बिजनेस डेस्क | यदि आप भी IPO में पैसा इन्वेस्ट करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि आज साम्ही होटल्स लिमिटेड की तरफ से आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दिया गया है. कंपनी की तरफ से आईपीओ में प्राइस बैंड 119 रुपए से लेकर 126 रुपए प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है. वहीं, जानकारी देते हुए बताया गया कि निवेशक कम से कम 119 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं.

share

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर

इस आईपीओ के तहत कंपनी 1200 करोड रुपए के नए इक्विटी शेयर भी जारी कर रही है. वहीं, ऑफर सेल के जरिए कंपनी की तरफ से 1.35 करोड़ शेयरों की बिक्री भी की जाएगी. साम्ही होटल्स के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर 2023 तक पूरा होगा.

जानकारी देते हुए बताया गया की सफल बोली दाताओं के डिमैट अकाउंट में 26 सितंबर तक कंपनी के शेयर भी क्रेडिट कर दिए जाएंगे. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 27 सितंबर 2023 को होने की संभावना भी बताई गई है.

निवेश करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

साम्ही होटल (Samhi Hotels) में इस आईपीओ में 15 % हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए रिजर्व भी रखा गया है. यदि आप भी इन दिनों निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह कंपनी आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है. आप इस कंपनी के आईपीओ में पैसा इन्वेस्ट करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. जब भी आप निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से इस बारे में जानकारी अवश्य हासिल कर ले.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.