इस कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी, हर एक शेयर पर मिलेंगे दो बोनस शेयर

बिजनेस डेस्क | जब भी हम शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो हमें हमेशा ऐसी कंपनी की तलाश होती है, जो हमें बम्पर रिटर्न दे सके. आज हम आपको ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले है, जो अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने वाली है. हम Gensol Engineering कंपनी की बात कर रहे हैं. कंपनी की तरफ से अपने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर दो बोनस शेयर दिए जाएंगे. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी सोमवार यानि कि आज निर्धारित की गई है. इस कंपनी ने निवेशकों को कुछ ही समय में बंपर रिटर्न दिया है.

share

Gensol Engineering ने किया थोड़े ही समय में निवेशकों को मालामाल

Gensol Engineering कंपनी रिटर्न के मामले में किसी भी अन्य कंपनी से कम नहीं है. 5 सितंबर को कंपनी की बोर्ड मीटिंग भी हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया था कि 17 अक्टूबर 2023 को कंपनी की तरफ से बोनस शेयर दिए जाएंगे. इससे पहले मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी ने साल 2021 में भी बोनस शेयर दिए थे. उस समय निवेशको को तीन शेयर पर एक शेयर देने का ऐलान किया गया था.

यह भी पढ़े -  2 साल में 227 फीसदी तक चढ़ा कंपनी का शेयर, इस महीने मिला शानदार रिटर्न

पिछले 6 महीनों में मिला हंड्रेड परसेंट रिटर्न

यदि पिछले एक महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर की कीमतों में तकरीबन 19 परसेंट से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. जिस भी निवेशक ने 6 महीने पहले इस कंपनी में निवेश किया होता है, उसे 100% रिटर्न मिला है. जिस भी किसी निवेशक ने 1 साल पहले कंपनी के शेयर खरीदे और होल्ड किए उन्हें तकरीबन 80% से ज्यादा का फायदा हुआ. जब भी हम शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो हमें पहले बाजार के जानकारों से सलाह लेनी चाहिए और उसके बाद ही सोच समझकर निवेश करना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.