इस कंपनी ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामाल, 82 रूपये तक पहुंचा भाव

बिजनेस डेस्क | यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करना पसंद करते हैं, तो आपको हमेशा ऐसी कंपनी की तलाश होती है जो आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न दे सके. शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज की खबर काफी अहम होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. SBFC फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों की आज शानदार लिस्टिंग हुई है. पहले ही दिन कंपनी निवेशको को फायदा करवा दिया है.

Share Market 3

इस कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी

SBFC फाइनेंस लिमिटेड के शेयर की लिस्टिंग बीएसई पर इश्यू प्राइस से 44 परसेंट ज्यादा बढ़कर हुई है. वही, NSE पर इसकी लिस्टिंग 82 रुपए पर हुई है. SBFC फाइनेंस आईपीओ का प्राइस बैंड 54 से 57 रुपए प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया था. बता दे कि इस कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए 3 अगस्त से 7 अगस्त के बीच ओपन हुआ था. आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, SBFC फाइनेंस आईपीओ को 3 अगस्त से 7 अगस्त के बीच कुल 74 गुना सब्सक्राइब किया गया था.

बता दे कि इससे योग्य संस्थागत बोलीदाताओं द्वारा 203.61 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था. वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों ने भी 51.82 गुना सब्सक्राइब किया गया था. जानकारी देते हुए बताया गया कि आज 16 अगस्त को लिस्टिंग SBFC फाइनेंस लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को सिक्योरिटीज के बी समूह की सूची में एक्सचेंज पर लिस्टेड और लेन-देन के लिए स्वीकार किया जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.