इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, कंपनी के हाथ लगा 7 हजार करोड़ से ज्यादा का बड़ा प्रोजेक्ट

बिजनेस डेस्क | यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जब भी हम शेयर बाजार में रूपए इन्वेस्ट करते हैं तो हमें एक ऐसी कंपनी की तलाश होती है, जो हमें ज्यादा से ज्यादा रिटर्न दे सके. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसे 7,000 करोड रुपए का एक बड़ा आर्डर मिला है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस कंपनी के शेयर की कीमतों में और भी तेजी देखने को मिल सकती है. हम लार्सन ऐंड टुब्रो कंपनी की बात कर रहे है.

share

लार्सन ऐंड टुब्रो कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर

लार्सन ऐंड टुब्रो कंपनी (Larsen and Toubro Company) को हैवी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस वर्टिकल को मुंबई मेट्रोपोलिस एंड रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी से 7000 करोड रुपए से ज्यादा का आर्डर मिला है. कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए बताया गया कि इस आर्डर के जरिए मुंबई में ऑरेंज गेट, ईस्टर्न फ्रीवे के बीच कोस्टल रोड को मैरीव करने के लिए एक अंडरग्राउंड टनल परियोजना को डिजाइन किया जायेगा. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में 54 महीने के अंदर ही इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा.

आने वाले समय में बढ़ सकती है शेयर की कीमतें 

मौजूदा समय में कंपनी के शेयर की कीमतें शेयर बाजार में 3,000 रुपये से ज्यादा है. कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि आर्डर के तहत प्रोजेक्ट के प्रमुख दायरे में टनल बोरिंग मशीनों का उपयोग करके ट्विन रोड टनल का डिजाइन और निर्माण किया जाएगा. इन टनल को ट्रांजिशन रैंप के जरिए से मुंबई में दक्षिण टर्मिनल के पास ऑरेंज गेट पर मौजूद एलिवेटेड ईस्टर्न फ्रीवे और मरीन ड्राइव से जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़े -  2 साल में 227 फीसदी तक चढ़ा कंपनी का शेयर, इस महीने मिला शानदार रिटर्न

इस महीने की शुरुआत के दौरान ही कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला था. यह आर्डर सऊदी अरामको की अपरंपरागत गैस विकास परियोजना से था और इसकी वैल्यू भी तकरीबन 2.9 बिलियन डॉलर यानी कि लगभग 24,000 करोड रुपए के आसपास बताई जा रही थी. वहीं, इससे पहले 23 अगस्त को भी कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला था.

नोट: जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर ले और जानकारों से सलाह लेने के बाद ही बाजार में इन्वेस्ट करें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.