जल्द सरकार कर सकती है पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली | इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार (पेट्रोल और डीजल) में काफी हलचल दिखाई दे रही है. इसी बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है, आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव की वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

Petrol Diesel

भारत में क्यों नहीं हो रहा बदलाव

हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमती जारी कर दी जाती है. पिछले काफी समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, चाहे देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हो या फिर अन्य बड़े शहर कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक तरफ कमी दर्ज की जा रही है, उसके बावजूद भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर किसी प्रकार का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा है.

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होती है नई कीमतें

अगर आप भी हर दिन पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकारी घर बैठे ही हासिल करना चाहते हैं, तो आप ऑफिशल वेबसाइट के जरिए भी ऐसा कर सकते हैं. आपको आसानी से कीमतों के बारे में जानकारी मिल जाएगी. हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सुबह 6:00 संशोधन कर दिया जाता है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94 रुपए के आसपास है. वहीं, डीजल की कीमत  भी 87 रुपए से ज्यादा है पिछले कुछ समय से कीमतें इसी प्रकार बनी हुई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.