5 दिनों में 40 परसेंट तक टूटा शेयर, बढ़ गई इन्वेस्टर्स की चिंता

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाली है, जिसके शेयर्स का इन दिनों बुरा हाल है. अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्टर्स के शेयर 2 अप्रैल को बाजार में लिस्टेड हुए थे. उसके बाद से ही लगातार कीमतों में कमी देखने को मिल रही है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

share

IPO ने किया निवेशकों को निराश

पिछले 5 दिनों से लगातार शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. इस दौरान कीमतें 40% तक टूट गई है, कंपनी के शेयर गुरुवार को बीएसई में 5% की गिरावट के साथ 121 रुपए पर है. आईपीओ के दौरान कंपनी के शेयर्स की वैल्यू 212 रुपए प्रति शेयर के आसपास थी. अमरचंद जगदीश कुमार एक्सपोर्टर्स लिमिटेड के शेयर 2 अप्रैल 2026 को बीएसई में 5% से ज्यादा की गिरावट के बाद 195 रुपए के आसपास लिस्टेड हुए थे.

121रुपये पर आई कीमतें

लिस्टिंग के दिन ही कंपनी के शेयर की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो गया था. कारोबार के आखिरी में कंपनी के शेयर्स 175 रुपए के आसपास बंद हुए थे, पिछले तीन दिनों से कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 10- 10 परसेंट से ज्यादा का लोअर सर्किट लगा है. इसके बाद कीमत 121 रुपए के आसपास आ गई है, जिसने इन्वेस्टर की भी चिंता काफी बढ़ा दी है. जब भी आप शेयर बाजार में इन्वेस्ट करें तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

यह भी पढ़े -  ITR भरने में न करें देरी, 31 जुलाई के बाद देना पड़ सकता है 5 हजार तक जुर्माना

24 मार्च को ओपन हुआ था IPO

बाजार नियामक संस्था सेबी के पास फाइल किए गए रेड हियरिंग प्रोस्पेक्टर के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2025 के पहले 9 महीनों में अमरचंद जगदीश कुमार एक्सपोर्टर्स के ओवरऑल रेवेन्यू में वेस्ट एशिया रीजन की हिस्सेदारी 22% के आसपास रही थी. फिलहाल इस रीजन में पिछले कुछ दिनों से ईरान- अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है. यह आईपीओ 24 मार्च 2024 को ओपन हुआ था, निवेशकों को तीन दिन का समय दिया गया था. इस दौरान शेयर्स की वैल्यू 212 रुपए प्रति शेयर थी, कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 440 करोड रुपए निर्धारित किया गया था.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.