आज लाल निशान पर ओपन हुआ सोना, एक हफ्ते में इतने रुपए सस्ता हुआ Gold

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट का दौर शुरू हो चुका है. आज 30 जून 2025 को भी सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. आज की इस खबर में हम आपको 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Gold Silver 1

लाल निशान पर ओपन हुआ सोना

एक हफ्ते में सोने की कीमतों में 3000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. आज 10 ग्राम सोने की कीमतों में मामूली सी कमी दर्ज की गई है. बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 97500 रुपये, वही 22 कैरेट सोने का दाम 89300 के आसपास कारोबार कर रहा है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो 1 किग्रा चांदी की कीमत 1 लाख 8000 के करीब बनी हुई है. आज सोने और चांदी की कीमत लाल निशान पर ओपन हुई. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 89400 रुपये के आसपास बनी हुई है.

24 कैरेट गोल्ड की कीमत 97560 प्रति 10 ग्राम है. सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी 100 रुपए तक के गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 7700 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

कीमतों में बदलाव की वजह

सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है. इस साल अब तक सोने की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला है, अगर आप भी सोने में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं. आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. भारत में सोने की कीमतों में हर दिन बदलाव होता है. इसके कई सारे प्रमुख कारण है जिसमें दुनिया के बाजारों में सोने की कीमत, डॉलर और रुपए की वैल्यू में बदलाव, सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स आदि शामिल है.

वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. शदियों से ही गोल्ड खरीदने की परंपरा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.