जॉब डेस्क, Asha School Hisar Jobs | नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. आपको बता दें कि आशा स्कूल हिसार सैन्य स्टेशन में विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है. यह भर्तियां सविंदा आधार पर की जा रही है जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं. वह अपने आवेदन कर सकते हैं. पुरुष या महिला जो भी उम्मीदवार इच्छुक है वह अपने आवेदन भारतीय डाक के माध्यम से भेज सकता है.
आशा स्कूलों में पहले से सेवा कर चुके उम्मीदवार, विशेष रुप से बच्चों के सशक्तिकरण के लिये रेडक्रास सोसाइटी के साथ पहले से जुडे हए उम्मीदवार या अन्य विशेष रुप से सक्षम बच्चों के सशक्तिकरण के लिये संस्थानों से जुड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी. यदि आप इस भर्ती से जुड़ी हुई और ज्यादा जानकारी जानना चाहते हैं जैसे इन पदों के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है, आवेदन शुल्क क्या होगा इत्यादि यहाँ दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है कि खबर को अंत तक पढ़ें.
| Asha School Hisar Vacancy 2025 |
| Organization | Asha School Hisar Military Station |
| Post Name | Aaya, Male Helper, School Bus Driver, Special Educator & Others |
| Vacancies | 15 |
| Salary/ Pay Scale | As Per Rules Of School |
| Job Location | Hisar |
| Last Date to Apply | 20 June 2025 |
| Mode of Apply | Offline |
| Category | Haryana Contract Jobs |
| Official Website | Nil |
| Official Notification | Click Here |
| Application Form | Click Here |
| Join Jobs Group | Click Here |
हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें- Haryana Jobs
| Important Dates |
आवेदन करने की शुरू तिथि: 01 जून 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 जून 2025
इंटरव्यू की तिथि: 27- 28 जून 2025
| Education Qualification |
आया (महिला) : उम्मीदवार 8वीं पास होने चाहिए.
मेल हेल्पर: यह पद स्पेशल abled के लिए आरक्षित है.
स्कूल बस ड्राइवर: आवेदक दसवीं पास होने चाहिए, तथा उनके पास बस चलाने का वैध लाइसेंस होना चाहिए.
आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर: उम्मीदवार के पास संबंधित डिप्लोमा होना चाहिए.
साइकोलॉजिस्ट कम काउंसलर (महिला): PGDRP और PDCP होने चाहिए.
तकनीकी सुपरवाइजर: ये पद special abled के लिए रिज़र्व है.
स्पेशल एजुकेटर: आवेदक स्नातक पास तथा बी.एड (विशेष शिक्षा) 2 वर्ष का कार्य अनुभव या विशेष शिक्षा डिप्लोमा व 3 वर्ष अनुभव तथा BRS व 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
कार्यालय सहायक सह कंप्यूटर ट्रेनर(पुरुष): आवेदक के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा होना चाहिए तथा उसे कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए.
फिजियोथैरेपिस्ट/ओक्यूपेशनल थेरेपीस्ट: BPT व 2 साल का अनुभव या स्नातक पास तथा डिप्लोमा व 5 साल का कार्य अनुभव.
| Application Fee |
किसी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
| Age Limit |
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: कोई प्रतिबंध नहीं है.
| Vacancy Details |
- आया (महिला): 02
- मेल हेल्पर : 02
- स्कूल बस ड्राइवर: 01
- आर्ट व क्राफ्ट टीचर: 01
- कार्यालय सहायक सह कंप्यूटर ट्रेनर: 01
- साइकोलॉजिस्ट सह कॉउंसलर (महिला) : 01
- स्पेशल एजुकेटर महिला: 04
- फिजियोथैरेपिस्ट (महिला): 01
- तकनीकी सुपरवाइजर: 02
| How to Apply |
- इन पदों के लिए आपको ऑफ़लाइन आवेदन भेजनें होंगे.
- सबसे पहले दिए गए लिंक से अपना आवेदन फार्म डाउनलोड करें.
- आवेदन फार्म में पूरी जानकारी भरे तथा संबंधित दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
- आवेदन वाले लिफाफे पर Application For the post of …….“अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को कार्यकारी अधिकारी आशा स्कूल C/o AWWA शॉपिंग कंपलेक्स ब्लू बुल के पास हिसार कैंट 125044 के पते पर डाक के माध्यम से भेज दें.
| Selection Process |
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.
1. शॉर्टलिस्टिंग
2. इंटरव्यू
नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.
