हरियाणा सीईटी से जुड़ी बड़ी खबर, लास्ट डेट बढ़ी; 14 जून तक कर पाएंगे CET रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा सीईटी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जैसा कि आप सब जानते हैं कि आज सीईटी रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि थी. बहुत से आवेदक जाति प्रमाण पत्र न बनने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में आवेदकों की तरफ से लगातार मांग उठाई जा रही थी कि आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाया जाए.

HSSC Chairman Himmat Singh

14 जून तक कर पाएंगे सीईटी रजिस्ट्रेशन

ऐसे में आपको बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हरियाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ा दिया गया है. अब आवेदक 14 जून रात 11:59 तक आवेदन कर सकते हैं. HSSC ने इसे लेकर नोटिस जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार 14 जून 2025 रात 11:59 तक आवेदन कर पाएंगे तथा 16 जून 2025 शाम 6:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

रजिस्ट्रेशन के मिले 2 दिन एक्स्ट्रा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के इस नोटिस से बहुत सारे युवाओं को राहत मिली है. ऐसा इसलिए क्योंकि काफी आवेदक जाति प्रमाण पत्र न बनने के कारण आवेदक से वंचित रह गए थे. ऐसे में जो भी आवेदक आवेदन नहीं कर पा रहे थे उनके पास अब आवेदन करने के लिए 2 दिन है. जिस भी आवेदक ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह अभी दो दिनों में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.