नई दिल्ली | केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपनी नई ट्रांसफर पॉलिसी बना ली है. CISF की तरफ से इसके बारे में घोषणा भी कर दी गई है. सीआईएसएफ की नई ट्रांसफर पॉलिसी नॉन गजेटेड ऑफिसर्स और जवानों पर लागू ही रहेगी. इस नई ट्रांसफर पॉलिसी का बेनिफिट सुरक्षा बल के लगभग 1.94 लाख जवानों और नॉन गजेटेड अधिकारियों को दिया जाएगा.
ट्रांसफर पॉलिसी की स्पेशल बातें
सीआईएसएफ की नई ट्रांसफर पॉलिसी की कुछ खास बाते हैं. जिसमें पहली पसंद आधारित पोस्टिंग, दूसरी- घर के पास पोस्टिंग का ऑप्शन तीसरी दंपति को एक ही शहर में पोस्टिंग और चौथी पोस्टिंग ऑर्डर की तिथि और समय का फिक्स होना है. इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले जवानों नई ट्रांसफर पॉलिसी में वरीयता देने के बारे में भी कहा गया है.
नौकरी के पहले 10 साल होंगे नॉन च्वाइस वाले
महानिरीक्षक केसी समांतारे के मुताबिक, CISF की हिस्ट्री में पहली बार नॉन गजेटेड ऑफिसर और जवानों को उनकी पसंद के मुताबिक पोस्टिंग मिल पायेगी. नई पॉलिसी के तहत, बल सदस्यों की नौकरी के पहले 10 साल नॉन च्वाइस वाले होंगे. यानी इन दस सालों में बल सदस्यों को जहां भी पोस्टिंग दी जाएगी, उन्हें वहीं पर जाकर अपनी ड्यूटी करनी होगी.
