जॉब डेस्क, ECHS Faridabad Jobs | अगर आप नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपक़े लिए नौकरी से संबंधित अपडेट लेकर आए हैं. एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) स्टेशन फरीदाबाद की तरफ से डेंटल हाइजीनिस्ट व नर्सिंग असिस्टेंट व अन्य कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह डाक के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते है.
चयन में भूतपूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी. भूतपूर्व सैनिकों के उपलब्ध न होने पर सिविलियन नागरिकों को नियुक्त किया जा सकता है. ड्राइवर व डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पलवल, नर्सिंग सहायक के पद फरीदाबाद व अन्य सभी पद पलवल व फरीदाबाद पोलोक्लिनिक में रिक्त है. पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है की पोस्ट को अंत तक पढ़े.
| ECHS Faridabad Vacancy 2025 |
| Organization | ECHS |
| Post Name | Dental Hygienist, Nursing Assistant, Peon, Watchman, Pharmacist, Driver, DEO |
| Vacancies | 12 |
| Salary/ Pay Scale | 16,800- 28,100/- Per Month |
| Job Location | Faridabad |
| Last Date to Apply | 21 February 2025 |
| Mode of Apply | Offline |
| Category | Haryana Jobs |
| Official Website | echs.gov.in |
| Official Notification | Click Here |
| Application Form | Click Here |
| Join Jobs Group | Click Here |
| Important Dates |
आवेदन करने की शुरू तिथि: 23 जनवरी 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 फ़रवरी 2025
इंटरव्यू की तिथि: 06 मार्च 2025 सुबह 10:00 बजे
इंटरव्यू का स्थान: स्टेशन मुख्यालय, वायुसेना स्टेशन, डाबुआ कालोनी, फरीदाबाद
| पदों का विवरण |
- चपरासी: 02
- चौकीदार: 02
- ड्राइवर: 01
- डाटा एंट्री ऑपरेटर: 02
- फार्मासिस्ट: 02
- डेंटल हाइजीनिस्ट: 01
- नर्सिंग असिस्टेंट: 02
| Education Qualification |
डेंटल हाइजीनिस्ट: डेंटल हाइजीन डिप्लोमा/ क्लास 1 DH DORA कोर्स (आर्ड फोर्सेज) होने चाहिए.
नर्सिंग असिस्टेंट: इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार के पास जीएनएम डिप्लोमा/ क्लास 1 कोर्स (आर्म्ड फाॅर्सज) होने चाहिए.
चपरासी/चौकीदार: आवेदक आठवीं पास होने चाहिए.
ड्राइवर: आवेदक 8वीं पास तथा क्लास 1 ड्राइवर एम.टी (आम्र्ड फोर्सेज) व सिविल लाइसेंस धारक हो.
डाटा एंट्री ऑपरेटर: इन पदों के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट व 1 क्लेरिकल ट्रेड ( आम्र्ड फोर्सेज) व कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.
फार्मासिस्ट: इन पदों के लिए आवेदक बी फार्मेसी अथवा 12वीं विज्ञान (पीसीबी) व फार्मेसी डिप्लोमा धारक होना चाहिए.
| Application Fee |
इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं होगा.
| Age Limit |
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 53 वर्ष
| How to Apply |
- सबसे पहले दिए गए लिंक द्वारा अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
- फार्म के साथ स्वयं सत्यापित आवश्यक दस्तावेज लगाएं.
- एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- एप्लीकेशन फार्म को OIC Station HQ. ECHS Cell, Airforce Station, Dabua Colony, Faridabad 121005 [Hr] के पते पर स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करवा दें.
| Selection Process |
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा.
नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.
