CET परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट, HSSC की टीमें जिलों से लौटीं; अब डीसी भेजेंगे सेंटर्स की रिपोर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी का इंतजार है. अभी प्रदेश सरकार कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए कोई एजेंसी तय नहीं कर पाई है. ऐसे में 15 लाख से ज्यादा युवाओं का इंतजार और लंबा होता जा रहा है. जब तक सरकार एजेंसी तय नहीं करती, तब तक सीईटी का काम आगे नहीं बढ़ पाएगा.

Haryana CET HSSC CET

CET के लिए सभी जिलों में भेजी गई थी टीमें

जैसा कि आप सब जानते हैं पिछली बार इस परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा किया गया था. अगर अबकी बार एनटीए से एग्जाम नहीं करवाया जाता है, तो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) इस एग्जाम को करावा सकता है. आयोग परीक्षा का पेपर किसी एजेंसी से तैयार करवा सकता है. हालांकि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी की तैयारियों को लेकर सभी जिलों में पिछले दिनों अपनी टीमें भेजी थी.

मार्च के अंत तक परीक्षा संभावित

ये टीमें जिलों में एग्जाम सेंटर की चेकिंग करने गयी थी. ये टीमें लौट आई हैं, अब सेंटरों की डिटेल संबंधित जिलों के डीसी की तरफ से आयोग के पास भेजी जाएंगी. इसके बाद ही, तय हो सकेगा कि किस जिले में कितने सेंटर बनाए जाएंगे. अगर किसी जिले में सेंटर को हटाना है, तो यह फैसला आयोग का होगा. सरकार की तरफ से एजेंसी तय करने के बाद यह एग्जाम होगा. सूत्रों के मुताबिक, यह एग्जाम मार्च के अंत तक होने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

4 शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन

यह भी संभावना बन रही है कि परीक्षा चार सत्रों में आयोजित की जाए. इस प्रकार परीक्षा का आयोजन दो दिनों में मॉर्निंग व इवनिंग शिफ्ट में किया जाएगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार लगभग 15 लाख युवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अगर 15 लाख युवा परीक्षा देंगे तो 1 दिन में साढ़े तीन लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी.

परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद आयोग की तरफ से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला जाएगा. इस पोर्टल पर युवा रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. पिछली बार लगभग पौने नौ लाख युवाओं ने परीक्षा दी थी और 3.57 लाख के करीब युवा पास हुए थे.

प्रदेश में होगी 2 लाख पक्की भर्ती

आयोग द्वारा 9 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. वहीं, सरकार पहले ही कह चुकी है कि प्रदेश में दो लाख पक्की भर्ती की जाएगी. इसके लिए भी आयोग के साथ बैठकें की जानी है. फिलहाल, आयोग का पूरा ध्यान सीईटी कराने पर केंद्रित है, इसके बाद, भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.