नई दिल्ली | वर्तमान समय टेक्नोलॉजी और स्किल्स का दौर है. आए दिन नई- नई टेक्नोलॉजी लांच हो रही है. आज के इस आधुनिक समय में ग्लोबल इकोनॉमी काफी तेज गति से डिजिटल हो रही है. इसने करियर की सफलता के लिए जरूरी स्किल्स की परिभाषा को पूरी तरह से परिवर्तित कर दिया है. अब सिर्फ कॉलेज की डिग्री काफी नहीं है. कंपनियों को ऐसे प्रोफेशनल्स चाहिए है जो निरंतर सीखते रहें और नई टेक्निकल और सॉफ्ट स्किल्स में भी परफेक्ट हो.
जानें टॉप 30 स्किलस
खास बात यह है कि ये सभी स्किल्स अब घर बैठे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स (जैसे Coursera, Udemy, edX आदि) के जरिए सरलता से सीखी जा सकती हैं. आज के दौर में करियर में आगे बढ़ने और अपनी सैलरी में भारी वृद्धि लाने के लिए टेक्निकल और सॉफ्ट स्किल्स के कॉम्बिनेशन का होना जरूरी है. ये टॉप स्किल्स न सिर्फ आपको वर्तमान जॉब मार्केट में अच्छा कैंडिडेट बनाकर पेश करेंगी, बल्कि भविष्य के मोकों के लिए भी रेडी करेंगी.
आज हम आपके लिए टॉप 30 स्किल के बारे में जानकारी लेकर आये है. इन टॉप 30 स्किल्स में इनवेस्ट करना आपके करियर में सबसे शानदार रिटर्न वाला इनवेस्टमेंट साबित हो सकता है. आज की सबसे ज्यादा मांग वाली स्किल्स में डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा भी शामिल हैं.
3 मुख्य कैटेगरी
ट्रेंडिंग टेक्निकल स्किल्स के साथ ही लीडरशिप, क्रिटिकल थिंकिंग और कम्युनिकेशन जैसी सॉफ्ट स्किल्स भी पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो चुकी हैं. अब टीमें ग्लोबल लेवल पर और वर्चुअल रूप से वर्क करती हैं. ऑनलाइन कोर्स, सर्टिफिकेशंस और बूटकैंप्स के माध्यम से ये स्किल्स सीखना न सिर्फ फ्लेक्सिबिलिटी देता है, बल्कि आपको वास्तविक दुनिया के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का एक्सपीरियंस भी देता है. इससे आप इन नई स्किल्स को तुरंत वर्तमान या नई नौकरी में लागू कर सकते है.
आज के जॉब मार्केट में सबसे ज्यादा मांग वाली 30 स्किल्स को सुविधा के लिए 3 मुख्य कैटेगरीज में डिवाइड किया गया है. आप अपनी इंडस्ट्री की आवश्यकता के अनुसार इनमें से किसी में भी स्किल को सेलेक्ट कर सकते हैं और उसमें प्रो बन सकते हैं.
तकनीकी और डिजिटल कौशल
- डेटा साइंस और एनालिटिक्सः डेटा से कंक्लुजन निकालना
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंगः एआई मॉडल को डेवलप करना
- साइबर सुरक्षा (Cybersecurity): डिजिटल संपत्तियों की सेफ्टी का ध्यान रखना
- क्लाउड कंप्यूटिंग: AWS, Azure, Google Cloud प्लेटफॉर्म्स की नॉलेज
- वेब डेवलपमेंट: HTML, CSS, JavaScript, React/Angular/Vue.js
- प्रोग्रामिंग भाषाएं: पायथन, जावा, सी++
- UX/UI डिजाइनः यूजर फ्रेंडली इंटरफेस बनाना
- एसईओ और एसईएमः सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन और मार्केटिंग
- ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजीः डीसेंट्रलाइज्ड बुककीपिंग ज्ञान
- मोबाइल ऐप डेवलपमेंट: iOS और Android ऐप्स बनाना
बिजनेस एंड मार्केटिंग स्किल्स
- डिजिटल मार्केटिंगः ऑनलाइन विज्ञापन, सोशल मीडिया मार्केटिंग
- प्रोजेक्ट मैनेजमेंट: Scrum, Agile methodologies की नॉलेज
- फाइनेंशियल मॉडलिंगः वित्तीय पूर्वानुमान और मूल्यांकन करना
- ई- कॉमर्स प्रबंधनः ऑनलाइन स्टोर स्थापित करना और चलाना
- सेल्स और लीड जनरेशनः प्रभावी बिक्री तकनीकें
- कॉन्टेंट राइटिंग और कॉपीराइटिंगः अट्रैक्टिव कंटेंट लिखना
- प्रोडक्ट मैनेजमेंटः प्रोडक्ट डेवलपमेंट की लाइफ स्किल का मैनेजमेंट
- सप्लाई चेन मैनेजमेंटः लॉजिस्टिक्स और इन्वेंटरी का मैनेजमेंट
- बिजनेस इंटेलिजेंस (BI): व्यावसायिक डेटा का उपयोग करक निर्णय लेना
ह्यूमन और सॉफ्ट स्किल्स
- क्रिटिकल थिंकिंगः समस्याओं का तार्किक विश्लेषण करना
- लीडरशिपः टीमों को मोटीवेट करना और डायरेक्शन देना
- प्रभावी संवादः स्पष्ट रूप से बात करना और लिखना
- समस्या समाधानः कठिन चुनौतियों का समाधान निकालना
- इमोशनल इंटेलिजेंसः भावनाओं को समझना और मैनेज करना
- टाइम मैनेजमेंट और प्राथमिकता निर्धारणः कार्य कुशलता बढ़ाना
- नेटवर्किंग और रिलेशंस बनानाः पेशेवर रिलेशन बनाना
- कोलैबोरेशन और टीम वर्कः मिल-जुलकर काम करना
- अडैप्टेबिलिटीः बदलते माहौल के अनुसार ढल जाना
