हरियाणा CET के लिए हुए 13 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 5-6 शिफ्ट में हो सकता है एग्जाम; पढ़िए अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में CET ग्रुप C परीक्षा के आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. इसके लिए 14 जून 2025 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी. युवाओं का इस परीक्षा के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. स्थिति यह रही कि इस परीक्षा के लिए लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. हालांकि, इनमें से 12 लाख ही अपने दस्तावेज जमा करवा पाए हैं.

Haryana CET HSSC CET

फीस जमा कराने की अंतिम तिथि आज

ऐसा माना जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन का यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. हालांकि, आयोग द्वारा अभी अंतिम और सही आंकड़े जारी किए जाने बाकी हैं. आज फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि है, जिसके बाद ही रजिस्ट्रेशन की कुल संख्या स्पष्ट हो सकेगी. हरियाणा के मुख्य सचिव सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देंगे. साथ ही, इस परीक्षा के आयोजन में जिला प्रशासन की भूमिका को लेकर आवश्यक निर्देश भी देंगे.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

2300 से ज्यादा केंद्र तैयार

ऐसा अनुमान है कि एक शिफ्ट में करीब 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. इस आधार पर परीक्षा को कुल 4 शिफ्ट में आयोजित किया जा सकता है. यदि हर शिफ्ट में 3 लाख परीक्षार्थी बैठते हैं, तो परीक्षा पांच या छह शिफ्ट में भी ली जा सकती है.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा की तैयारियों में जुट चुका है. जितने भी रजिस्ट्रेशन होंगे, उसी के अनुसार परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे. वर्तमान में आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों में 2300 से अधिक परीक्षा केंद्र तैयार कर लिए हैं. हालांकि, इनकी संख्या भविष्य में बढ़ या घट भी सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts