चंडीगढ़ | हरियाणा में लगातार सीईटी परीक्षा की तैयारी चल रही है. उम्मीदवारों द्वारा लंबे समय से परीक्षा का इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि हरियाणा सीईटी 2025 परीक्षा का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. इस परीक्षा को इस महीने के आखिरी हफ्ते में कराने की तैयारी हो चुकी है. परीक्षा 1300 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसके लिए होमवर्क पूरा हो चुका है.
परीक्षा के लिए होंगे विशेष इंतजाम
यदि संभावित तारीखों की बात करें, तो यह 26 और 27 जुलाई को हो सकती है. इसके लिए प्रबल संभावना बन रही है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी केंद्रों को लेकर भी जांच पड़ताल कराई और 1350 के करीब केंद्रों को मंजूरी दें दी है. इस बार करीबन 350 केंद्रों को खत्म किया गया है, क्योंकि यह मानदंडो पर खरा नहीं उतरे है. जो भी सीईटी परीक्षा को लेकर तैयारी कर रहा है उनके लिए यह राहत की बात है. आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे.
13 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की होगी तैनाती
परीक्षा के दौरान होने वाले फर्जीवाड़े पर आयोग लगाने के लिए आयोग ने कड़ी सुरक्षा की तैयारी की है. परीक्षार्थियों की अटेंडेंस के लिए बायोमेट्रिक और चेहरे को पहचानने के लिए स्कैनर लगेंगे. परीक्षा के लिए 13 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं. अभी तक सीईटी परीक्षा का आयोजन सिर्फ एक बार किया गया है.
आयोग के चेयरमैन ने पुलिस अफसरों से चिंतन मंथन करने के बाद में कहा है कि परीक्षा ठीक ढंग से कराने के लिए 13 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा. एक परीक्षा केंद्र पर दर्जनभर की टीम होगी, इसके अतिरिक्त परीक्षा में ड्यूटी करने वालों का स्टाफ भी होगा.
टेंडर होते ही एग्जाम डेट पर लगेगी मुहर
कहा जा रहा है कि आयोग 10 जुलाई को टेंडर खोलेगा. आयोग की तरफ से उपकरणों, सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन, बायोमेट्रिक और क्यूआर कोड स्कैनिंग, चेहरा पहचान से जुड़े उपकरणों को लेकर टेंडर की प्रोसेस पूरी होते ही परीक्षा की तिथि पर भी मुहर लग जाएगी. ओएमआर शीट और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा आदि बिंदुओं पर भी तैयारी पूर्ण कर ली गई है.
