RRB ALP CBT 2 परीक्षा की तिथि घोषित, इस दिन होगा एग्जाम; 4 दिन पहले आएंगे एडमिट कार्ड

नई दिल्ली | RRB ALP CBT 2 परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी खबर है. बता दें कि आरआरबी की तरफ से सीबीटी 2 परीक्षा की घोषणा कर दी गई है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से CEN 1/ 2024 (सहायक लोको पायलट) और CEN 3/ 2024 (जेई व अन्य पद) द्वितीय चरण की परीक्षा (CBT 2) के लिए एग्जाम डेट्स का ऐलान कर दिया गया है. सीबीटी- 2 एग्जाम डेट्स की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गयी है.

rrb

इस दिन होगी परीक्षा

आरआरबी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए CBT- 2 परीक्षा का आयोजन 19 मार्च 2025 को करवाया जायेगा. वहीं, आरआरबी जूनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों के लिए द्वितीय चरण की परीक्षा का आयोजन 20 मार्च 2025 को होगा.

जल्दी जारी होगी परीक्षार्थियों की लिस्ट

आरआरबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, “प्रथम चरण सीबीटी के परिणामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और द्वितीय चरण सीबीटी के लिए चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट को जल्द ही जारी किया जाएगा. रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी  की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जायेगा. इसके बाद, अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजे चेक कर पाएंगे. जो अभ्यर्थी सीबीटी 1 परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, सिर्फ वे ही सीबीटी 2 एग्जाम में शामिल होंगे.

परीक्षा से 4 दिन पहले आएंगे एडमिट कार्ड

आरआरबी जेई एवं आरआरबी एएलपी भर्ती सीबीटी- 2 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी. एग्जाम सिटी स्लिप के जरिये अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख पाएंगे और उसी अनुसार अपने सफर की प्लानिंग कर पाएंगे. सभी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पहले डाउनलोड कर पाएंगे. अभ्यर्थी प्रवेश पत्र सिर्फ ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे, अन्य किसी बीच प्रकार से प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

अवश्य ले जाएं आधार कार्ड और एडमिट कार्ड

जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे वे परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड या उसकी ई- सत्यापित प्रति और एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं. यह इसलिए जरूरी है, ताकि आपका वेरिफिकेशन हो सके. आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र के बिना आप परीक्षा देने से वंचित रह सकते हैं. भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.