CBSE ने जारी किए 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड, इन विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 15 फरवरी से देशभर में 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करेगा. इन परीक्षाओं में लगभग 44 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे. बोर्ड ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं और संबंधित स्कूलों के प्रमुखों को डाउनलोड लिंक भेज दिया गया है. विद्यार्थी अपने स्कूल से ही एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.

CBSE

जरूरी दिशा- निर्देश

CBSE ने सभी स्कूलों को परीक्षा से जुड़े विस्तृत दिशा- निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा. बोर्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्र में सुबह 10:00 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. साथ ही, परीक्षा तिथि से एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़े -  हरियाणा NEET दाखिले की अंतिम सूची जारी, 333 उम्मीदवार पात्र; टॉप 15 में 12 की पहली पसंद रोहतक

विद्यार्थी केवल निर्धारित स्कूल वर्दी में ही परीक्षा देने जा सकेंगे. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, स्टेशनरी आइटम और स्कूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा.

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

CBSE द्वारा जारी एडमिट कार्ड में विद्यार्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, माता- पिता का नाम, परीक्षा केंद्र की जानकारी और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज हैं. विद्यार्थियों और उनके माता- पिता को एडमिट कार्ड की जानकारी सत्यापित कर हस्ताक्षर करना होगा. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त वर्जित है.

परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर विद्यार्थी पर 2 साल तक परीक्षा में बैठने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. सभी विद्यार्थियों को बोर्ड के नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts