छात्रों के विरोध के बाद CBSE ने पुनर्मूल्यांकन फीस में की बड़ी कटौती, अब स्कैन कॉपी के लिए देने होंगे इतने पैसे

नई दिल्ली | सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानि CBSE ने 12वीं के नतीजों को जारी कर दिया है. रिजल्ट आने के बाद जिन छात्रों को लगता है कि परीक्षा में उनके कम नंबर आए हैं, तो वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते है. बोर्ड द्वारा छात्रों के विरोध के बाद पुनर्मूल्यांकन फीस में बड़ी कटौती की गई है. अब स्कैन कॉपी के लिए 700 नहीं बल्कि 100 रु. ही देने होंगे. इतना ही नहीं, हर एक सवाल की फिर से जाँच करवाने के लिए अब 100 की जगह 25 रु. ही देने होंगे.

CBSE

छात्र लें स्कैन आंसर शीट

शिक्षा सचिव संजय कुमार की तरफ से रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये घोषणाएं कीं गई है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी का एक अंक भी बढ़ता है तो उसे पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए जमा फीस वापस दे दी जाएगी. 19 मई से 22 मई के बीच छात्र अपनी स्कैन आंसर शीट प्राप्त कर सकते हैं. अगर छात्र कॉपी वेरिफाई या री-इवैल्युएट कराना चाहें तो अगले एक हफ्ते में 26-29 मई के बीच ऐसा भी कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

9 मई के बाद मैनुअली जांची गई कॉपियाँ

संजय कुमार की तरफ से बताया गया कि 98,66,222 में से 13,583 कॉपियां ही ऐसी थीं, जिनकी स्कैन कॉपी ऑन स्क्रीन नहीं जांची जा सकी. हो सकता है कि इन कॉपीयों में हल्की स्याही वाले पेन का उपयोग किया गया हो. 9 मई के बाद इन कॉपियों को मैनुअली जांचा गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.